जमशेदपुर, मार्च 15 -- जमशेदपुर। टाटानगर और राउरकेला से बादामपहाड़ मार्ग की दो मेमू ट्रेनों को रेलवे ने 19 मार्च को रद्द किया है जबकि 15 मार्च रविवार को भी दोनों में मेमू ट्रेन नहीं चली। बताया जता है कि चक्रधरपुर मंडल रेलवे द्वारा सुरक्षित परिचालन योजना से हल्दीपोखर एवं अन्य जगहों की लाइन पर मरम्मत और निर्माण कार्य करने के कारण ट्रेनों को अप-डाउन में रद्द करने का आदेश हुआ है। हालांकि शालीमार और राउरकेला बादामपहाड़ से अप डाउन करने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...