चक्रधरपुर, जून 10 -- राउरकेला। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बिसरा चौक और रेल लाइन के बीच स्थित शिव शंकर बस्ती को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तोड़ा गया। रेलवे ने बस्ती में सैकड़ों घरों को तोड़ा। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे, दो डीएसपी की अगुआई में तीन प्लाटून फोर्स तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, राउरकेला और बंडामुंडा के बीच पांचवीं लाइन बिछाने का कार्य जारी है, इसी कड़ी में शिव शंकर बस्ती और रहमत नगर बस्ती में कब्जाधारकों को पहले से ही नोटिस जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- 1300 करोड़ से बन रही है शिवपुर कठौतिया रेलवे लाइन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...