जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- जमशेदपुर। बिष्टूपुर ओम टावर की सात मंजिला से कूदकर आत्महत्या करने वाले राउरकेला के राहुल अग्रवाल के माता-पिता व चाचा-चाची को दहेज प्रताड़ना के आरोप से राहत मिल गई। अधिवक्ता राकेश प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत ने चारों की डिस्चार्ज अर्जी को मंजूर कर लिया। इससे सूचक प्रदीप चूड़ीवाला की बेटी वर्षा अग्रवाल (मृत व्यवसायी की पत्नी) को प्रताड़ित करने के मामले से सभी बरी हो गए। स्व. राहुल अग्रवाल के परिजनों ने भी सूचक पक्ष पर पहले प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...