राउरकेला : ब्राउन शुगर कारोबार में शामिल छह महिला सहित आठ गिरफ्तार
चक्रधरपुर, मई 24 -- राउरकेला, संवाददाता। राउरकेला के प्लांट साइड थाना पुलिस ने नशा मुक्ति ओडिशा अभियान के तहत शनिवार को महताब रोड के मीनापाड़ा इलाके में चल रहे बाउन शुगर कारोबार के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर के कारोबार में संलिप्त छह महिला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 220 ग्राम बाउन शुगर बरामद किया है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बतायी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने दो लाख सत्तर हजार 240 रुपये नगद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एसपी नितेश बाघवानी ने बताया कि मीनापाड़ा इलाके में ब्राउन शुगर का कारोबार होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर ही छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान रोशन खातून उर्फ शांति (55...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.