चक्रधरपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर। रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला, झारसुगुड़ा होकर धनबाद पोदान्नूर धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके लिए रेलवे की ओर से ट्रेन का नंबर और समय सारिणी जारी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 16619 पोदान्नूर धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को पोदान्नूर से 06.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कोयंबटूर रानीगुंटा, डूवाड़ा, झारसुगुड़ा, राउरकेला रांची होकर तीसरे दिन यानि सोमवार को 04.00 बजे धनबाद पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 16620 धनबाद पोदान्न्नूर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को 14.00 बजे धनबाद से रवाना होगी। यह ट्रेन राजाबेडा, रांची, राउरकेला, झारसुगु़डा , संबलपुर विजयवाड़ा होते हुए तीसरे दिन यानि बुधवार को पोदान्नूर पहुंचेगी। इस ट्रेन के परिचालन से पश्चिम ओड़िशा के...