गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर। राउतपार में ऋषभ यादव उर्फ बब्बी की हत्या के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मामले में समाजवादी पार्टी की एंट्री हो गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल गगहा के राउतपार पहुंचा और ऋषभ यादव के परिजनों से मुलाकात की। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व श्रषभ यादव उर्फ बब्बी यादव की दबंगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली है। जल्द ही प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगा। प्रतिनिधि मण्डल में सांसद राम भुआल निषाद, पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, विजय बहादुर यादव, प्रदेश सचिव अवधेश यादव, संजय कुमार और राजन शाही शामिल रहे।

हिंदी...