कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। प्रधान डाकघर बड़ा चौराहा में सर्वर की समस्या ग्राहकों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। छह दिन से समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जिसके चलते ग्राहक न तो रुपये जमा कर पा रहे हैं और न ही निकाल पा रहे हैं। खासकर डाकघर के एजेंट परेशान हैं। क्योंकि, उनकी जेब में ग्राहकों के लाखों रुपये हैं। वह चोरी-छिनैती की आशंका से डरे हैं। बीते सप्ताह गुरुवार को प्रधान डाकघर के पोर्टल अचानक डाउन पड़ गए। बीते छह दिन से ग्राहकों के कतार में लगने का सिलसिला चल रहा है, लेकिन समस्या दूर नहीं हो पा रही है। बचत खाता (सेविंग बैंक) में ग्राहक हर रोज रुपये जमा करते हैं और निकालते हैं। इसी प्रकार आरडी (रिकरिंग डिपॉजिट) में हर माह रुपये जमा करने होते हैं। महीने में दो फेज में रुपये जमा होते हैं। दूसरी बार भी रुपये न जमा होने पर 1000 रुपये पर 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.