धनबाद, अप्रैल 22 -- सामाजिक संस्था धनबाद राउंड टेबल 342 ने पूर्वी टुंडी रोड के पास सहराज स्थित एकलव्य मिडिल स्कूल में छह स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। मंगलवार को इसके लिए एकलव्य स्कूल में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह परियोजना शिक्षा के क्षेत्र में संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे सैकड़ों जरूरतमंद छात्रों को आधुनिक शिक्षा सुविधा मिलेगी। वर्ष 2019 में स्थापना के बाद से संस्था अब तक 16 कक्षाओं का निर्माण कर चुकी है। संस्था के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। यह पहल न केवल छात्रों के भविष्य को संवारने में मददगार होगी, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। इस पहल में अनूप गोयल, बलराम अग्रवाल, रंजीत यादव, कुणाल हिमतसिंग...