मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। नगर के महंत शिवाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मिर्जापुर राउंड टेबल 336 की ओर से निर्माण कराए गए दो नए कक्ष का रविवार को उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित किया। राष्ट्रगान के बाद दोनों नए कक्ष का उद्घाटन किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को मोबाइल, स्कूल बैग आदि वितरित किया गया। अतिथियों ने संगठन के कार्य की सराहना की। इस मौके पर मिर्जापुर राउंड टेबल के विष्णु प्रभाकर, निखिल अग्रवाल, प्रवेश जैन, सुजय सुदर्शन, नितीश खेतान, आयुष अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, अध्यक्ष कृष्णा सिन्हानिया, सुदर्शन बुधिया, क्षितिज बुधिया, सुमित अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.