जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- राउंड टेबल इंडिया के तत्वावधान में आरटीआई वीक के पांचवें दिन गुरुवार को जमशेदपुर टेबल जेवीआरटी 338 और जेजीएस आरटी 224 ने स्कूली बच्चों को फिल्म महा योद्धा राम दिखाई। इस दौरान करीब 100 से अधिक स्कूली बच्चे मौजूद रहे। बच्चे के साथ शिक्षक भी मौजूद ने। इस फिल्म के जरिए बच्चों को भगवान राम और रामायण की कहानी से अवगत कराया गया। फिल्म से बच्चों के यह सीख मिली कि असत्य पर हमेशा सत्य की जीत होती है। इस दौरान टेबल जेवीआरटी 338 के चेयरमैन ऋषभ अग्रवाल के साथ ही तनय झावर और जेजीएसआरटी 224 से ट्रेजरर मोहित अग्रवाल और दिलजीत संधू मौजूद थे। बता दें कि राउंड टेबल इंडिया ने गुरुवार को पूरे भारत में 1300 से भी ज्यादा बच्चों को फिल्म दिखाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.