कटिहार, जनवरी 31 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में अब खेती की तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है। परंपरागत फसलों के साथ-साथ किसान अब व्यावसायिक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में राई और सरसों की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है, जिससे पीली क्रांति को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है। कृषि विभाग की मानें तो तेलहन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक अहम पहल साबित होगी। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस रबी सीजन में जिले में कुल 94 हजार हेक्टेयर भूमि में रबी फसलों की खेती का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से करीब 12 हजार हेक्टेयर भूमि में राई और सरसों की खेती की जा रही है। यह साफ संकेत है कि किसान अब तेलहन फसलों को लेकर गंभीर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर पीली क्रांति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.