चक्रधरपुर, मई 15 -- ​बंदगांव। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लांडूपदा में बिजली विभाग की तत्परता से ग्रामीणों की एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। ग्राम राईबेड़ा (टोला डांगोसाई) और ग्राम कुशनोपुर (ऊपर टोला) में पिछले एक सप्ताह से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। नए 25 केवी ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन स्थानीय मुखिया कुश पूर्ति ने किया। गांव में बिजली की आपूर्ति शुरू होते ही सभी के चेहरे खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर जेम्स गगराई, राजेश बोदरा, दुम्बी बोदरा, श्याम मुंडारी, तुरी बोदरा, मरता दोराई, नीतू जोंको, माया खड़ाइत, अजय खड़ाइत, विजय खड़ाइत, आशीष पूर्ति, रोहित गगराई सहित दर्जनों की संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...