चम्पावत, मार्च 5 -- विकास खंड लोहाघाट के राईकोट कुंवर गांव में सार्वजनिक स्थानों में नशा करने पर जुर्माना सहित कई अहम मुद्दों को लेकर बैठक हुई। जिसमें गांव के सभी लोगों ने एकमत होकर लिए गए निर्णयों में हस्ताक्षर भी किए। गुरुवार को राईकोट कुंवर में ग्राम प्रधान सरोज कुंवर की अध्यक्षता में होली प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। गिरीश कुंवर के संचालन में लोगों ने आपसी सहमति के आधार पर कई अहम निर्णय लिए। जिसमें उन्होंने गांव को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से निर्णय लिया कि सार्वजनिक कार्यों के दौरान गांव में कोई भी ओपन बार या खुले स्थानों में मदिरा का सेवन करता है तो उस पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगेगा, गांव के अंदर या किसी के घर के कार्यक्रमों में भी कोई भी व्यक्ति जुआ ताश आदि नहीं खेलेंगे। पकड़े जाने पर तय जुर्माना लगेगा, शादी विवाह,...