पिथौरागढ़, फरवरी 24 -- पिथौरागढ़ में बेरीनाग तहसील में राईआगर से भूल की अध्याली सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। मंगलवार को पीपली के पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल ने डीएम को सड़क की जांच को लेकर पत्र दिया। दिवाकर ने बताया कि पीएमजीएसवाई की ओर से 9 किमी सड़क से भूल की अध्याली का सड़क निर्माण कार्य किया गया। दूसरे चरण का काम जून 2022 में पूर्ण हो जाना था अभी तक वह पूर्ण नहीं हुआ है। आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की ओर से सड़क को पूर्ण दिखा दिया गया है,जबकि सड़क की स्थिति खराब है। उन्होंने सही स्थिति पता करने के लिए सड़क की जांच की मांग उठाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.