सासाराम, मार्च 22 -- पेज तीन दिनारा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुबेर जीवनी राइस मिल से धान चोरी करते तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दी है। गिरफ्तार आरोपितों में शंभू डिहरी निवासी मुकेश चौधरी, रोहित चौधरी तथा सुनील चौधरी शामिल हैं। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि कुंड निवासी कुबेर जीवनी राइस मिल के मालिक शिवजी साह द्वारा तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। आवेदन में शिवजी साह ने बताया है कि शनिवार की रात अपने मिल पर सो रहे थे। तभी कुछ आवाज आने की आहट सुनाई दी। जिसके बाद अपने मिल पर इधर उधर देखने लगा। पता चला कि 10 बोरा धान चोरी किया गया है। तभी रात्रि गश्त में निकली पुलिस ने कुंड चौक के पास 10 बोरा धान के साथ तीनों को दबोचा गया। पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपितों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। बाद...