राइस मिल से दस कट्टे गेहूं-चावल चोरी
रुद्रपुर, जून 25 -- खटीमा। पकड़िया में स्थित राइस मिल से दस कट्टे गेहूं व चावल के चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेलाघाट रोड निवासी ईश्वर चन्द बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पकड़िया में रविन्द्र राइस मिल है। 18 व 19 की रात में चोर उनकी मिल से पांच कट्टे गेहूं व पांच कट्टे चावल चोरी कर ले गए। जब वह सुबह मिल पहुंचे तो चोरी का पता चला। मिल के आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि प्रेमपाल पुत्र लाला राम निवासी पकड़िया अपने साथियों के साथ राइस मिल से गेहूं और चावल चोरी करके ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.