राइस मिल से कैमरे चोरी में फोरमैन संग चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- कुंडा, संवाददाता। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा बाजार निवासी फूलचन्द्र केसरवानी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 20 मार्च की रात करीब 10 बजे उसकी राइस मिल में लगे मशीन का कैमरा मिल के फोरमैन ने अपने सहयोगियों के साथ चोरी करके गाड़ी में रख लिया। सभी लोग मिल से कूदकर भाग निकले। जब वह राइस मिल पहुंचा तो देखा उसके सारटैक्स मशीन खुली पड़ी है। सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पूरी कहानी साफ दिखी। पीड़ित राइस मिल मालिक फूलचन्द्र केसरवानी की तहरीर पर पुलिस ने फोरमैन गोविन्द कुमार निवासी लागोपुर वकमंडल दरभंगा बिहार, विजय कुमार निवासी जगनिया चरमा गाय घाट मुजफ्फरपुर बिहार, जयजय राम सिंह निवासी पंचायत परौल मधुबनी बिहार, आशीष कुमार मिश्रा निवासी मिश्रन का पुरवा नरई संग्रामगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.