जहानाबाद, मार्च 30 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। उप विकास शैलेश कुमार द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 06 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से उप विकास आयुक्त को अवगत कराया गया। समस्याएं मुख्य रूप से धान अधिप्राप्ति, जन्म प्रमाण पत्र, रास्ता निर्माण, अनुमंडल कार्यालय, प्रखण्ड कार्यालय, अंचल कार्यालय, विद्युत विभाग से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें। जनता दरबार में करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम पहड़पुरा निवासी कौशल प्रसाद सिंह द्वारा बताया...