भागलपुर, मार्च 31 -- कहलगांव प्रखंड के केरिया पंचायत अंतर्गत जंगलगोपाली गांव के समीप एमजीआर रेल लाइन के किनारे संचालित मां सुशीला राइस मिल में अवैध चावल कारोबार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। मामले में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रवि कुमार ने मिल की प्रोपराइटर विनीता देवी पति रंजीत मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि बिहार राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार चौधरी द्वारा मिल गोदाम की प्रारंभिक जांच की गई थी। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता को पत्र के माध्यम से दी गई। पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि मिल में संग्रहित चावल सरकारी अनुदानित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच के लिए राज्य खाद्य निगम भागल...