पीलीभीत, फरवरी 27 -- पूरनपुर। राइस मिल बिक्री को लेकर चल रहा विवाद गहरा गया है। अनुबंध के बाद भी जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति पर रुपए न देने का आरोप लगाकर व्यापारी परिवार सहित मिल के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मिल में बाहर से ताला लगा दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। नगर के मोहल्ला अशोक कालोनी के रहने वाले भीमसेन अग्रवाल की बंडा रोड पर शिरडी राइस मिल थी। लगभग एक साल पहले उन्होंने अपनी राइस मिल ब्रिकी का सौदा जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह से छह करोड़ में किया था। आरोप है कि गुरभाग सिंह ने एक महीने में रजिस्ट्री कराने का आश्वासन देकर एक साल का अनुबंध करा लिया। निर्धारित समय बीतने के बाद भी न ही उन्होंने रुपए दिए और न ही रजिस्टी कराई। इसके बावजूद राइस मिल पर कब्जा जमा लिया। गुरुवार को जब भीमसेन राइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.