छपरा, फरवरी 14 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थानाक्षेत्र के सहाजितपुर में मार्केट के सामने शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने राइस मिल प्रबंधक की स्कॉर्पियो पर गोली चला दी। घटना में राइस मिल प्रबंधक दीपक कुमार बाल-बाल बच गए। हालांकि उनकी स्कॉर्पियो का शीशा फूट गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी हो कि दीपक कुमार बैंक में रुपये निकासी के लिए चेक जमा किये थे। तब रुपये उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें शाम को बुलाया गया था। शाम लगभग सात बजे वह रुपये लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ओझा मार्केट के सामने एनएच पर पहुंचे, अचानक गोली चली । अचानक हुई फायरिंग से वह घबरा गए, लेकिन किसी तरह अनहोनी की आशंका से तेजी से वह सुरक्षित घर पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। इस संबंध में दीपक कुमार द्वारा थाने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.