बगहा, अप्रैल 11 -- बेतिया। कुमारबाग स्थित श्री साई ऑर्गेनिक राइस मिल के सामने से ट्रक की चोरी चोरों ने कर ली है। मामले में ट्रक मालिक नगर के पावर हाउस कविवर नेपाली पथ निवासी विजय कुमार ने कुमारबाग थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने ट्रक चालक मुफस्सिल थाने के शेखौना मठ के सुदामा महतो पर ट्रक चोरी करने की आशंका जतायी हैं। बताया है कि दो अप्रैल को साई ऑर्गेनिक राइस मिल के सामने से उनकी ट्रक चोरी हो गई। ट्रक में जीपीएस लगा है जिसका अंतिम लोकेशन पिपरा कोठी तक ही दिखा है। खोजबीन करने के बाद भी ट्रक का पता नहीं चला। ड्राइवर ने चार अप्रैल को गाड़ी चोरी होने की जानकारी दी। चालक के गांव शेखौना मठ के समीप ट्रक रुका था।जिससे चालक के द्वारा ही ट्रक चोरी करने की आशंका है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...