मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। जिले में गैस सिलेंडरों की किल्लत के कारण आधा दर्जन राइस मिलों में कर्मचारियों के लिए संचालित मेस बंद कर दिया गया, जिससे राइस मिलों में कार्य करने वाले कर्मचारियों के समक्ष भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। राइस मिलों के कर्मचारी अब भोजन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुट गए हैं। जिले में दो दर्जन से अधिक राइस मिले संचालित की जाती हैं। इन मिलों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए मेस का संचालन किया जाता है। जब से रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत शुरू हुई है तब से मिलों में कर्मचारियों का मेस संचालित करने में दिक्कत हो रही है। नगर के बरौंधा स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल के संचालक पप्पू तिवारी का कहना है कि किसी तरह महीने भर जुगाड़ से मेस संचालित किया गया, लेकिन अब मेस संचालन करना मुश्किल हो गया है, इसलिए सभी कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.