राइस मिलों की तीन दिनों तक जांच में मिले अहम सुराग
महाराजगंज, अगस्त 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आयकर विभाग की पिछले तीन दिनों से चल रही तीन राइस मिलों में जांच पूरी कर ली गई। अधिकारियों की तीन टीमें तीन राइस मिलों में तीन दिनों से डेरा डाल रखी थी। इसको लेकर अन्य औद्योगिक कारोबारियो में हड़कंप मचा हुआ था। सूत्रों के अनुसार तीन दिनों तक चली जांच में आयकर विभाग के अधिकारियों को कुछ अहम दस्तावेज जरूर मिले हैं, लेकिन अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी अभी भी राइस मिलों को जांच के दायरे में रखे हुए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं राइस मिलों से पिछले कई वर्षों से लगातार खुद्दी चावल का निर्यात किया जा रहा है, जबकि जानकार बताते हैं कि खुददी चावल निर्यात तो बहाना है। उसी की आड़ में बासमती चावल धड़ल्ले से नेपाल की सीमा में पहुंचाई जा रही है। ऐसी ही कुछ जानकारियां हाथ लगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.