राइस मिलरों ने धान खरीद में जतायी असमर्थता
रुद्रपुर, सितम्बर 7 -- सितारगंज। राइस मिलरों ने आगामी धान खरीद सीजन में कच्चे आढ़त के माध्यम से धान खरीद करने में असमर्थता जताई है। सोमवार को तहसीलदार हिमांशु जोशी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से 2025 तक करीब 600 करोड़ रुपये का भुगतान राइस मिलरों का लंबित है। वहीं, पिछली खरीद का करीब सात लाख कुंतल चावल अब तक उतार नहीं हुआ है। राइस मिलरों ने तहसीलदार को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी सीजन में धान खरीद करना संभव नहीं होगा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष सौरभ सिंघल, महामंत्री दर्पण खुराना, कोषाध्यक्ष अर्पित गर्ग, विनय मित्तल, कृष्ण कुमार गर्ग, सुरेश अग्रवाल और नरेश कंसल शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: लंबित भुगतान न मिलने पर कच्चे आढ़तियों से धान नहीं खरीदेंगे राइस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.