राइस पुलर की जांच और बिक्री के नाम पर 16.50 लाख की ठगी
रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राइस पुलर (आरपी) बेचने और उसकी कथित वैज्ञानिक जांच कराने के नाम पर एक कारोबारी से 16.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर्स कॉलोनी, सिविल लाइन निवासी कारोबारी बलवंत राय अरोरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2024 में एक व्यक्ति ने फोन कर दावा किया कि उसके पास राइस पुलर है, जिसका उपयोग उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने में किया जाता है और जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है। यह भी पढ़ें- सोलर पैनल लगवाने के नाम पर 4.67 लाख रुपये की ठगी, मुकदमा फरवरी 2025 में आरोपी ने उसे लखनऊ बुलाकर कथित राइस पुलर दिखाया और इसे वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित बताया। पीड़ित के अनुसार बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.