राइफल से गोली चलने से आरक्षी घायल, जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर
मऊ, अप्रैल 15 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली अंतर्गत दीवानी कचहरी मालखाने में तैनात 28 वर्षीय आरक्षी को ड्यूटी के दौरान ही उसी की राइफल से अचानक गोली चल गई। फायर होने के बाद गोली पुलिसकर्मी के कंधे के दाहिने तरफ जा लगी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिसकर्मी के कंधे के दाहिने तरफ गोली लगी है। सीसी कैमरे के फुटेज से जांच की जा रही है। चंदौली निवासी 28 वर्षीय आरक्षी दीपक चौहान की तैनाती कचहरी के मालखाने में थी। यह भी पढ़ें- मऊ में मालखाने में राइफल जमा करने जा रहे पुलिसकर्मी को लगी गोली सोमवार की देर रात लगभग 11 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.