गुड़गांव, मई 8 -- रेवाड़ी, संवाददाता। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में तैनात रेवाड़ी के सीआरपीएफ जवान सतीश कुमार की राइफल साफ करते समय गोली चलने से मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मामड़िया आसमपुर पहुंचा तो उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। गमगीन माहौल में जवान की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। गांव मामड़िया आसमपुर के 38 वर्षीय सीआरपीएफ जवान सतीश कुमार अनंतनाग में तैनात थे। गुरुवार की देर शाम को उनकी ड्यूटी वहां की हिलर पोस्ट पर लगी हुई थी। बताया जाता है कि वहां राइफल की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई। गोली उनके सिर में लगी। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।पीड़ित परिवार का कहना है कि हादसे से कुछ देर पहले ही सतीश कुमार ने अपनी पत्नी और मां से फोन पर बात की थी। कु...