राइफल शूटिंग में नवरतन सृष्टि बाला ने जीता सिल्वर मेडल
हजारीबाग, अगस्त 2 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। 29 से 31 जुलाई तक आसनसोल में आयोजित चौथी झारखंड स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में हजारीबाग की नवरतन सृष्टि बाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 में 397 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है। नवरतन वर्तमान में विवेकानंद सेंट्रल स्कूल की 11वीं की छात्रा हैं तथा गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित आकाश शूटिंग स्पोर्ट्स क्लब में कोच आकाश कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।आर्थिक और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद उनकी मां सुचिता कुमारी ने बेटी के सपनों को पूरा करने में हरसंभव सहयोग दिया है। नवरतन इससे पहले भी जिला, राज्य, ईस्ट जोनल, जीवी मावलंकर, कुमार सुरेंद्र सिंह चैंपियनशिप, खेलो झारखंड और सीबीएसई गेम्स में पदक जीत च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.