राइफल शूटिंग में चमकी शिक्षिका सपना, जीता सिल्वर
महाराजगंज, जुलाई 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज की एक सरकारी शिक्षिका ने कलम के साथ राइफल चलाने में भी कमाल कर दिखाया है। पनियरा विकास खंड के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय सौराहा की शिक्षिका सपना विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा दिल्ली में आयोजित 50 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय समेत जिले के शिक्षकों में खुशी की लहर है। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने शिक्षिका सपना को बधाई दी है। शिक्षिका सपना ने बताया कि वह शिक्षण कार्य के साथ शूटिंग का भी अभ्यास करती थी। कोच कुंवर युवराज सिंह के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि मिली है। यह भी पढ़ें- पैरा शूटिंग में वसीम खान का नेशनल के लिए चयन लक्ष्य गोल्ड मेडल हासिल करना है। इसके लिए अभ्यास जारी है। उनकी इस उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.