राइफल लहराकर फैलाई दहशत, दोनों पक्षों पर केस
हरदोई, जून 28 -- हरदोई/सुरसा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम अंटवा मजरा सरसैया में शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने एक पक्ष के व्यक्ति द्वारा राइफल लहराने से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अरविंद यादव हमराह कांस्टेबल विनीत कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान अंटवा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। पहले पक्ष से कृष्णपाल वर्मा, रीता वर्मा, दीप्ति वर्मा, अहिवरन और सुरेंद्र तथा दूसरे पक्ष से अनीश वर्मा, प्रतिपाल, विपिन, प्रकाश और चंद्रपाल विवाद में शामिल मिले। आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.