आजमगढ़, दिसम्बर 16 -- आजमगढ़। जिले के आदित्य विक्रम सिंह ने भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय राइफल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने छह सौ में से 582.9 अंक प्राप्त किए। बूढ़नपुर तहसील के हुसेपुर पिपरी गांव निवासी आदित्य विक्रम सिंह इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें अब तक चार स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। आदित्य के पिता रणजीत सिंह वर्तमान में जहानागंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...