शामली, मई 4 -- शामली। मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब लिलोन के प्रतिभाशाली निशानेबाज शोयब मलिक का स्पोर्ट्स कोटे से भारतीय सेना में चयन हो गया है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ स्थित राजपूत सेंटर में आयोजित आर्मी ट्रायल में कई शूटरों ने प्रतिभाग किया, जिसमें शोयब मलिक ने एयर राइफल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना चयन सुनिश्चित किया। खंद्रावली निवासी शोयब मलिक पिछले तीन वर्षों से क्लब में लगातार अभ्यास कर रहे थे। उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह सफलता हासिल की। क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि शोयब एक बेहद प्रतिभाशाली और मेहनती शूटर है। यह भी पढ़ें- शहर की बेटी ने इंडिया टीम ट्रायल में किया क्वालीफाई वह छुट्टी के दिनों में भी अभ्यास करता था और उसका लक्ष्य हमेशा ऊंचा रहा है। उन्...