बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता बाबूलाल चौराहा स्थित ऐतिहासिक राइफल क्लब मैदान की अब नीलामी नहीं होगी। बांदा विकास प्राधिकरण ने 21 जनवरी को होने वाली इस नीलामी प्रक्रिया को शुक्रवार को निरस्त कर दिया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि एक भी आवेदन न आने से इस प्रक्रिया को निरस्त किया गया है। शहर के बाबूलाल चौराहे के निकट स्थित राइफल क्लब मैदान, मौजा लडाका पुरवा के गाटा संख्या 2086 नान जेड में है। यह मैदान पूर्व में पुलिस लाइन हुआ करता था, जिसे बाद में खेल मैदान के रूप में विकसित किया गया। इस मैदान ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई खेल आयोजनों की मेजबानी की है और आज भी युवा खिलाड़ी यहां विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं, ताकि भविष्य में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। लोग इस मैदान की नीलामी रोकने के लिए विरोध...