मधेपुरा, फरवरी 3 -- ग्वालपाड़ा। अरार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर लोडेड देशी रेगुलर राइफल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी विनोद साह चतरा वार्ड एक का रहने वाला है। मामले में थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बीते रविवार को देर रात गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में एक बड़ा हथियार छिपा कर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस बलों के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस बलों को देख कर भागने लगा। पुलिस बलों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने के बाद उसके घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बिछावन के नीचे से लोडेड देशी रेगुलर राइफल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद राइफल स्थानीय मुखिया की है। मुखिया जी के कहने पर वह घर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.