खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के गोगरी अनुमंडल के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गांधीनगर इदमादी पचबिघी दियारा से पुलिस ने एक राइफल व कट्टा व 12 कारतूस बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को गोगरी एएसपी साक्षी कुमारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिले के बेलदौर थानान्तर्गत इतमादी पचबिघी दियारा में नागेश्वर शर्मा के घर अवैध हथियार रखा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी की तो एक राइफल, एक कट्टा, 12 कारतूस, तीन खोखा एवं राइफल साफ करने वाला एक उपकरण बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से हथियार तस्करी के आरोप में नागेश्वर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में बेलदौर थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में पौरा थानाध्यक्ष सतीश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.