राइड बुक कर ऑटो चालकों को लूटने वाला गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- राइड बुक कर ऑटो चालकों को सुनसान जगह ले जाकर लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सैरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए मोबाइल, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार डीसीपी उत्तरी अमित आनंद ने बताया कि 29 सितंबर की रात सेवा हॉस्पिटल से रैथा रोड स्थित स्क्वायर लॉन जाने के लिए ऑटो बुक किया गया था। सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद चालक से 400 रुपये और मोबाइल लूट लिया गया और मोबाइल से 1,070 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए। इस मामले में सैरपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि इससे एक दिन पहले 28 सितंबर की रात करीब 3 बजे मेडिकल कॉलेज कन्वेंशन सेंटर के पास से मुबारकपुर चौराहा जाने के लिए ऑटो बुक कराया गया था। चालक से मोबाइल और चार हजार रुपये लूटने के बाद क्यूआर कोड से पहले 330 और फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.