राइडर्स क्लब ने जीता केवला देवी स्मारक क्रिकेट का खिताब
कानपुर, मई 9 -- कानपुर। नेशनल यूथ क्लब की ओर से आयोजित प्रथम केवला देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को खेला गया। किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेले गए खिताबी मुकाबले में राइडर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ जिमखाना को 33 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइडर्स क्लब की टीम 19.4 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से लविश श्रीवास्तव ने 42 रन की अहम पारी खेली। अमन सिंह ने 34 और अभय सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। साउथ जिमखाना की ओर से गेंदबाजी में आदित्य मौर्या ने चार विकेट झटके। दिपांशु प्रताप को दो विकेट मिले। जबकि, विकास शर्मा और अखिलेश यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। साउथ जिमखाना की टीम निर्धारित 20 ओवर में 133 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अर्पित अवस्थी ने 30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.