राइडर्स एकादश ने जेडी को सात विकेट से हराया
कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में राइडर्स, रोवर्स, बीवीएस, ग्लोरी और इग्लेट ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की। पीएसी मैदान में हुए मैच में जेडी एकादश ने 30.2 ओवर में 149 रन बनाए। जवाब में राइडर्स एकादश ने लक्ष्य को 17वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर पा लिया। राइडर्स के लविश ने 80 रन और शाश्वत ने 52 रन की शानदार पारी खेलकर सात विकेट से जीत दिलाई। किदवई नगर स्थित साउथ मैदान में रोवर्स ने 38 ओवर में सात विकेट पर 247 रन बनाए। टीम की ओर से घनश्याम ने 84 रन बनाए। यह भी पढ़ें- बिलाल व अब्दुल के शतक से ग्रेजुएट क्लब जीता जवाब में खांडेकर एकादश की टीम 36.3 ओवर में 217 रन ही बना सकी। इससे रोवर्स ने 30 रन से जीत हासिल की। रामलखन भट्ट मैदान में हुए मैच में फ्रेंड्स ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.