राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी के सदस्यों ने पिलाया शर्बत
मिर्जापुर, मई 23 -- मिर्जापुर। राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी के एक साल पूर्णा होने के अवसर पर कतित, विन्ध्याचल में शर्बत वितरण किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजेश सिंह ने कहा कि इस एक वर्ष में पार्टी ने कई सामाजिक कार्य किए हैं। जिसमें साड़ी वितरण, गरीब असहायों की मदद करना शामिल है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्ध्या सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यों को आगे भी जारी रखेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एजाज अहमद ने कहा कि पार्टी जरुरतमंदों के लिए कार्य करती है। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक दीपक मालवीय, प्रदेश उपाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.