राइज ऐप के तहत तिलौथू में एएनएम को टीकाकरण का प्रशिक्षण
सासाराम, अगस्त 1 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से राइज ऐप के तहत एएनएम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण एमओआईसी डॉ. सुधीर कुमार ने दिया। प्रशिक्षण में टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। एएनएम को बताया गया कि कोई भी बच्चा टीकाकरण अभियान से वंचित न रहे, इसके लिए राइज ऐप का प्रभावी उपयोग कैसे किया जाए। प्रशिक्षण के बाद ऐप के माध्यम से सभी एएनएम का पुनर्मूल्यांकन किया गया। इसमें 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली एएनएम को सिल्वर सर्टिफिकेट तथा 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाली एएनएम को पोर्टल के माध्यम से गोल्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.