संभल, अप्रैल 3 -- पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर चल रहे टीचर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। छठे संस्करण के आठवें मैच में राइजिंग स्टार ने सुपरनोवा को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर राइजिंग स्टार ने पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवा की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज सिंह ने नाबाद 41 रन और मनोज ने 33 रन का योगदान दिया। राइजिंग स्टार के गेंदबाजों में मनीष वेनीवाल ने 2 विकेट लिए, जबकि अनुज और अंकित ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम ने 14.4 ओवर में 6 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से राजीव ने नाबाद 32 रन, संजय ने 25, मनीष वेनीवाल ने 21 और अनिल कपूर ने नाबाद 21 रन बनाए। मनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.