प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को आयोजित राइजिंग स्टार कप अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन गोमती ग्लोबल क्रिकेट अकादमी विजेता रही। रविवार का मैच गोमती ग्लोबल क्रिकेट अकादमी एवं वीएस मेमोरियल के बीच खेला गया। जिसमें गोमती ग्लोबल क्रिकेट अकादमी पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 121 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें वेद ने 21 रन, आयान ने 18 रन और सुरेंद्र ने 22 रन बनाए। वीएस मेमोरियल की तरफ से आयुष जयसवाल राजवीर और आकाश ने 3-3 विकेट लिए। जवाब देने उतरी वीएस मेमोरियल की टीम 18.7 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 102 रन बना सकी। यह भी पढ़ें- गोमती ग्लोबल क्रिकेट अकादमी और बीएसएस रहे विजेता जिसमें अक्षत ने 20 रन और शौर्य ने 18 रन बनाए। गोमती ग्लोबल क्रिकेट अकादमी की तरफ से प्रांजल ने 5 विकेट लिए और अंश तथ...