कानपुर, अगस्त 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर के बाढ़ापुर स्थित राइजिंग सन पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी को भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्हें डाक्टर उपाधि मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के 92 वें दीक्षान्त समारोह का आयोजन तीन अगस्त को किया गया था। इसमें विश्वविद्यालय की ओर से तमाम उपाधियों का वितरण किया गया। यहां 164 उपाधियां पीएचडी धारकों को वितरित की गईं। अंग्रजी विषय में 9 उपाधियां दी गईं। इसमें अंग्रेजी में ही पीएचडी की एक उपाधि अकबरपुर के राईिजंग सन पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मानवेन्द्र सिंह सोलंकी को प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- सकारात्मक सोच और बेहतर प्लानिंग से ही मिलेगी सफलता - डॉ. राकेश कुमार इस तरह वह अब डाक्टर उपाधि का उपयोग अपने नाम क...