गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- - गाजियाबाद क्रिकेट अरेना में हुआ कोर्पोरेट प्रीमियर लीग का मैच गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद क्रिकेट अरेना में चल रहे कोर्पोरेट प्रीमियर लीग में राइजिंग चैंपियंस और ऑर्डिनेंस फेक्ट्री के बीच मैच खेला गया। मैच में राइजिंग चैंपियंस ने 41 से जीत हासिल की। राइजिंग चैंपियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 149 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। विकास कौशिक ने 50 और अंकित ने 23 रन बनाए। विरोधी टीम से फरीद ने चार और पिंकू ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑर्डिनेंस फेक्ट्री की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना पाई। मनीष ने सबसे अधिक 39 रन का योगदान दिया। राइजिंग चैंपियंस से गेंदबाजी में प्रिंस चौधरी ने तीन और लाला प्रधान ने दो विकेट लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.