गाज़ियाबाद, फरवरी 8 -- गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद क्रिकेट अरेना में रविवार को कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग का लीग मैच खेला गया। ईस्ट दिल्ली रॉकर्ज और राइजिंग चैंपियंस के बीच मुकाबला हुआ जिसमें राइजिंग चैंपियंस ने दो विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर ईस्ट दिल्ली रॉकर्ज ने बल्लेबाजी की। टीम 18.3 ओवर में 154 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विमोह राणा ने 110 रन की पारी खेली। दूसरी टीम से राहुल वशिष्ठ ने तीन और नितिन प्रजापति ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग चैंपियंस ने 19.1 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए। संजीव ने 42, विकास ने 21 और नितिन ने 20 रन का योगदान दिया। ईस्ट दिल्ली से गेंदबाजी में सुनील ने चार और मो. आबिद ने दो विकेट लिए। राहुल वशिष्ठ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.