राइंका ल्वेशाल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर कल
नैनीताल, मई 16 -- नैनीताल : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से रविवार 17 मई को राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल (नैनीताल) में सुबह 11 बजे से बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया जाएगा| जिसमें सामान्य कानूनी जानकारी दी जाएगी| साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की ओर से संचालित निशुल्क जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल में समस्त विभागों व प्रशासनिक अधिकारियों की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें शिविर को सफल बनाने को लेकर निर्देश दिए गए| बैठक में एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारूल थपलियाल, प्रधानाचार्य महेश चंद्र पंत आदि मौजूद रहे| ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.