नैनीताल, मई 30 -- भवाली, संवाददाता। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सर्वोदय सेवा समिति नैनीताल की ओर से शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार में एक दिवसीय पारंपरिक पौराणिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'लोक गाथा गंगू रमोला' का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोक संगीत एवं पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि त्रिभुवन आर्या, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद और संगीत शिक्षिका नेहा आर्या ने दीप जलाकर किया। संस्था अध्यक्ष आनंद सिंह मेहरा ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था की ओर से आयोजित 20 दिवसीय झोड़ा, चांचरी, छपेली एवं उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कलाओं के प्रशिक्षण के उपरांत कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- राइंका भूमियाधार में लोक गाथा गंगू रमोला...