नैनीताल, मई 27 -- गरमपानी, संवाददाता। खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे स्थित राजकीय इंटर कॉलेज भुजान के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। स्कूल में 60 लाख रुपये से जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शिलान्यास मंगलवार को शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष नवीन चंद्र जोशी और एसएमसी अध्यक्ष तनुजा राणा ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य डॉ. संजीव अहलावत ने बताया गया कि प्रयोगशाला का निर्माण कार्य जनवरी के अंतिम सप्ताह में पूरा हो जाएगा। कहा कि विद्यालय का चयन क्लस्टर स्कूल के रूप में हो गया है। जिससे भविष्य में विद्यालय में कई निर्माण कार्यों समेत सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.