रुद्रपुर, जून 5 -- खटीमा। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज, चारुबेटा में शुक्रवार को पौधारोपण आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम नारायण वर्मा, इको क्लब प्रभारी रावेंद्र कुमार 'रवि' तथा प्रवक्ता हरिओम ने छात्र-छात्राओं मुस्कान, मोहिनी, मनीषा, दिशा सागर, विशाल और सरस्वती के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस दौरान नीम के तीन एवं इमली का एक औषधीय पौधा, आड़ू के दो फलदार पौधे, चांदनी के दो शोभाकार पौधे, गोल्डन बुश का एक छायादार पौधा तथा विभिन्न प्रजातियों के लगभग एक दर्जन पुष्पीय पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य राम नारायण वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- राइंका चारुबेटा में रोपे गए औषधीय और फलदार पौधे इको क्लब प्रभारी रावेंद्र कुमार 'रवि' ने कहा कि प...